डेंगू-चिकनगुनिया का अटैक तेज, 4 पॉजिटव आए सामने

जबलपुर: डेंगू और चिकनगुनिया का अटैक जबलपुर में तेज हो गया है। अब लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत आ चुकी है। मलेरिया अधिकारी डॉ. ब्रजेश पटैल ने नवभारत को बताया कि आईटी पार्क के पास रहने वाले एक पुरूष, भेड़ाघाट निवासी एक युवती, धनवंतरी नगर निवासी एक युवती और मेडिकल कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल की एक युवती डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से भेड़ाघाट और धनवंतरी नगर निवासी दोनों युवतियों का चिकनगुनिया भी पॉजिटिव आया है।

जानकारी के अनुसार इस प्रकार अब जनवरी 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक जबलपुर जिले में डेंगू के कुल 29 मरीज और चिकनगुनिया के 21 मरीज सामने आ चुके हैं।
विदित हो कि कुछ दिन पहले अंधमूक बायपास क्षेत्र के 30 वर्षीय पुरूष, पाटन के 48 वर्षीय पुरूष डेंगू पॉजिटिव सामने आए थे वहीं अंधमूक बायपास से लगे रहवासी क्षेत्र में चिकनगुनिया के 3 नए केस सामने आए थे जिनमें 42 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष और 56 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इन तीनों को जोड़ों में दर्द और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने शहरवासियों से सतर्क व जागरूक रहने की अपील की है और सलाह दी है बुखार आने पर तत्काल नजदीकी डॉक्टर के पास जाएं।
सार्वजनिक इलाकों में किया जा रहा लार्वा नष्ट
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ब्रजेश पटैल ने नवभारत से कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल गढ़ा, धनवंतरी नगर के आसपास के इलाके में अभी डेंगू का ज्यादा संक्रमण दिखा है यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। डेंगू व चिकिनगुनिण से निपटने के लिए डेंगू ड्राई डे के नाम से हर बुधवार को संभावित क्षेत्रों में लार्वा टीम फॉगिंग कर रही है वहीं घर घर लार्वा सर्वे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट परिसरों में भी लार्वा को खाली कराया जा रहा है।

Next Post

सन फार्मास्युटिकल और पूर्व कर्मचारी का मामला अब श्रम न्यायालय में

Sat Aug 1 , 2026
जबलपुर: श्रम आयुक्त कार्यालय मध्य प्रदेश इंदौर द्वारा सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड और कंपनी के पूर्व कर्मचारी के बीच जारी औद्योगिक विवाद को अधिनिर्णय के लिए श्रम न्यायालय जबलपुर को सौंप दिया गया है। यह आदेश उप श्रमायुक्त इंदौर द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 10,1 के तहत प्रदत्त […]

You May Like