पार्सल से आ रही बदबू से मची अफवाह, आईएसबीटी बस स्टैंड़ पर पहुंची पुलिस

भोपाल। आईएसबीटी बस स्टैंड़ परिसर में रखे एक बदबूदार पार्सल की पैकिंग से लोग परेशान हो गए. पार्सल से आ रही बदबू को लेकर कुछ लोगों की ओर से उसमें मानव अंगों के होने की अफवाह भी उड़ा दी गई. मामले की जानकारी गोविंदपुरा थाना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल को खुलवाया. पुलिस की जांच में यह सामने आया कि सूअर के ऊतक की टेस्टिंग के लिए पार्सल को भेजा जा रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनल परिसर की यह घटना है. यहां बदबूदार पार्सल ने लोगों की नाक में दम कर दिया था. इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना कर वायरल किया. आ रही बदबू को लेकर मानव अंगों के पार्सल में होने की अफवाह भी सामने आई. पुलिस ने पार्सल को खुलवाए और उसके अंदर मिले ऊतकों के साथ ही दस्तावेज भी बरामद किए. मिले दस्तावेजों से अब तक यह जानकारी सामने आई है कि इन ऊतकों को जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के लैब में भेजा जा रहा था. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद पुलिस ने पार्सल के डिस्पैच की स्वीकृति भी दी. घटना सोमवार देर रात की है, जब बदबूदार पार्सल की शिकायत पुलिस में की गई.

Next Post

पूर्व CM उमा भारती प्रदेश BJP कार्यालय पहुंचीं, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत हंडेलवाल से की मुलाकात

Tue Nov 18 , 2025
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत हंडेलवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा पार्टी की […]

You May Like

Play sound