
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत हंडेलवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
माना जा रहा है कि आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा पार्टी की रणनीति से जुड़े विषय इस मुलाकात में प्रमुख रूप से शामिल रहे। उमा भारती के अचानक दौरे को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वह समय-समय पर पार्टी के लिए मार्गदर्शन देती रही हैं।
बैठक के बाद भी दोनों नेताओं ने किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण रही।
