द पैराडाइज में नेचुरल स्टार नानी के साथ काम करेंगे राघव जुयाल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल, फिल्म द पैराडाइज में नेचुरल स्टार नानी के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि राघव जुयाल, नानी अभिनीत फिल्म द पैराडाइज में शामिल हो गए हैं।हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राघव ने एक बड़ा संकेत दिया है।

राघव ने अपने सोशल मीडिया पर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित द पैराडाइज के नए रिलीज़ किए गए मूल थीम का उपयोग करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसके बाद से राघव जुयाल के द पैराडाइज में काम करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

राघव जुयाल ने किल में एक खतरनाक खलनायक के रूप में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित प्रदर्शन के बाद खुद को स्थापित कर लिया है। यदि अफवाहें सच होती हैं, तो द पैराडाइज़ में दो शानदार कलाकारों- नानी और राघव जुयाल के बीच एक हाई-वोल्टेज टकराव हो सकता है।

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही फिल्म द पैराडाइज नानी के साथ उनकी दूसरी फिल्म है।एसएलवी सिनेमास के बैनर तले बन रही इस फिल्म में म्यूजिक की कमान अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है। इस फिल्म में नानी एक बार फिर दमदार रोल में नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को एक यादगार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलने की पूरी उम्मीद है।

Next Post

स्टूडियो में डबिंग करते हुए संदीपा धर ने दिखाई अपनी एनर्जेटिक चार्म और मस्तीभरी स्पिरिट

Tue May 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर ने स्टूडियो में डबिंग करते हुए पनी एनर्जेटिक चार्म और मस्तीभरी स्पिरिट दिखायी है। संदीपा धर एक बार फिर काम पर लौट आई हैं और इस बार उन्होंने अपने काम में मस्ती का डबल तड़का लगा दिया है। संदीपा ने हाल ही में सोशल […]

You May Like

मनोरंजन