
पानसेमल ।पुलिस थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी विजय रावत उप निरीक्षक से निरीक्षक के रूप में पदोन्नत हुए हैं जिसके बाद उनका स्थानांतरण भोपाल पीएचक्यू में हुआ है। गुरुवार देर शाम स्टाफ सहित क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें विदाई दी। नगर सहित ग्रामों के वरिष्ठजनों द्वारा उन्हें शाल श्रीफल भेंट किया एवं पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हीं के साथ अंजड़ थाने पर पदस्थ थाना प्रभारी आर.आर. चौहान का स्थानांतरण पानसेमल थाना प्रभारी के रूप में होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों एवं स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान नवागत थाना प्रभारी चौहान ने स्टाफ से परिचय किया।
