परीक्षार्थियों का मोबाइल, नकदी, जेवर पार करने वाला बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की परीक्षा देने आए करीब 7 परीक्षार्थियों की गाड़ियों के लॉक तोड़कर उनके मोबाइल, सोने के जेवर, एटीएम और नकदी पार करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चुराये हुये 6 मोबाईल, 1 सोने का लाकेट, नगद 17 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल समेत मास्टर चाबियॉ जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपी प्रतीक उर्फ गोलू सोनी पिता रामयुधिष्ठर सोनी 38 वर्ष निवासी मानस बिहार कालोनी लमती थाना विजयनगर के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास लूट, चोरी, आदि के कई अपराध दर्ज है।

Next Post

कॉलेज चौराहे की बदहाल सड़क का निर्माण शुरू ,सड़क का चल रहा मरम्मत कार्य 

Fri Oct 2 , 2026
रीवा, बरसात में शहर सहित जिले भर की सड़क की हालत खराब हो गई सड़क पर गढ्ढे के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है अब बरसात के बंद होने के बाद सडकों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है शहर के अंदर जो भी सड़क खराब थी उसका मरम्मत […]

You May Like