प्रशासन ने सख्ती से हटाया अतिक्रमण

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई निरंतर जारी है. इसी क्रम में ग्राम तहसील के सारंगाखेड़ी में शासकीय भूमि पर कुछ रसूखदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग एवं पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

नायब तहसीलदार धनजी मालवीय एवं हल्का पटवारी श्री नीलेश यादव सहित राजस्व दल द्वारा मौके का निरीक्षण कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. कलेक्टर बालागुरू के ने राजस्व अधिकारियों को शासकीय परिसंपत्तियों एवं भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण की स्थिति में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

 

 

Next Post

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के PPP मॉडल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu Sep 24 , 2026
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और नौ सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालित किए जाने के प्रस्ताव को लेकर सवाल उठाए हैं। मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने नौ ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों और 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को […]

You May Like