समस्याओं का निराकरण करने करदाताओं और जीएसटी अधिकारियों के बीच हुई चर्चा

जबलपुर: आयुक्तालय जबलपुर की नयी पहल संवाद से समाधान के प्रथम सत्र का आयोजन गुरूवार को आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे की अध्यक्षता में किया गया जिसमे करदाता, व्यापार और उद्योग संघों के प्रतिनिधि, टैक्स बार एसोसिएशन एवं सीए एसोसिएशन के प्रतिनिधि ऑनलाइन रूप से जुड़े। संवाद सत्र में करदाताओं की जीएसटी पोर्टल, कर प्रावधानों एवं कर प्रशासन सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुयी जिसके पश्चात आयुक्त द्वारा सभी सम्बंधित जनों को इनके निवारण के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

संवाद सत्र में आयुक्तालय मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियोंं के साथ प्रभागीय उप सहायक आयुक्त भी उपस्थित रहे। आयुक्त द्वारा बताया गया कि इस संवाद सत्र का मुख्य उद्देश्य करदाताओं और जीएसटी अधिकारियों के बीच संवाद का मंच प्रदान कर करदाताओं की समस्याओं का निवारण, अनुपालन से सम्बन्धित मुद्दों पर स्पष्टीकरण एवं कर प्रणाली एवं कर प्रशासन पर फीडबैक एकत्र करना है और हर माह में यह सत्र आयोजित किया जाएगा ताकि करदाताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को व्यवस्थित ढंग से संबोधित कर उनका निवारण किया जा सके। करदाताओं एवं कर सलाहकारों द्वारा आयुक्तालय की इस पहल की सराहना की गयी एवं आयुक्त को इस तरह के सत्र आयोजित करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।

Next Post

सिसकियों और चीत्कारों के बीच एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

Fri May 1 , 2026
जबलपुर: ससुराल से खुशियां समेटकर अपने घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां चंद मिनटों में उजाड़ गई। तिलवारा पुल पर बुधवार रात्रि हुए सडक़ हादसे ने पति-पत्नी की जान ले ली, वहीं उनकी दो मासूम बेटियां के सिर से माता पिता का साया उठ गया । हादसा उस वक्त […]

You May Like