किराना से लेकर इत्र दुकान में बिक रही थी मौत की डोर

जबलपुर: शहर में किराना से लेकर इत्र की दुकान में मौत की डोर कहे जाने वाले प्रतिबंधित चायनीज मांझा को धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही गोरखपुर, गोरखपुर माढ़ोताल, लार्डगंज थानों की पुलिस ने छापेमारी कर दी। इस दौरान अवैध रूप से चायनीज मांझा बेचने वाले पांच दुकान संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। विदित हो कि चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए घातक है। इसके उपयोग से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है जिसे दृष्टिगत रखते हुये चायनीज मांझा के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि चायनीज माझा का कहीं विक्रय न हो।

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।लार्डगंज टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि राजा पतंग वाले के यहां गली नम्बर 4 उजारपुरवा में दबिश दी गई जहां दुकान संचालक सुनील साहू पिता कमल साहू 39 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 उजारपुरवा का अपनी दुकान में प्रतिबंधित चायनीज मांझा अत्याधिक मात्रा में बेचने के लिये रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये चायनीज माझा के संबंध में पूछताछ करने पर कोतवाली स्थित अलीम पतंग दुकान वाले मोह. हिदायत से उक्त प्रतिबंधित चायनीज मांझा 7 हजार रूपये में खरीदना बताया।

कोतवाली स्थित अलीम पंतग वाले की दुकान में दबिश दी गयी जहॉ मोह. हिदायत 50 वर्ष निवासी मोतीनाला बडी मदार टेकरी हनुमानताल का मिला जिसने पूछताछ करने पर उक्त चायनीज मांजा बेचना स्वीकार किया। इसी प्रकार माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि लमती रोड के पास किराने की दुकान के पास दबिश दी गई। संचालक रूप सिंह पटेल 55 वर्ष निवासी काली मंदिर बजरंग नगर का चाईनीज मांझा बेचते मिला।

6 गिर्री एवं कागज में लिपटे 20 चायनीज मांझा के छोटे पैकेट जब्त किए गए। इसी प्रकार गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि छोटी लाईन फाटक के पास भाईजान इत्र वाले की दुकान में दबिश दी गई जहां दुकान संचालक केसर रजा मसूरी 28 वर्ष निवासी बेहना मोहल्ला गोरखपुर का टेबिल लागाकर चायनिज मांझा अवैध रूप से बेचते हुये मिला। दुकान से 150 चायनीज मांझा एवं 5 रोलर जप्त किए गए। इसी प्रकार गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि गोहलपुर में किराना दुकान संचालक जमील अंसारी 47 वर्ष निवासी गाजीनगर गोहलपुर का चायनीज मांझा बेचते मिला। दुकान में 10 चायनीज मांझा रखे मिले जिसे जब्त किया गया।

Next Post

ग्राम रोजगार सहायक को हाईकोर्ट से राहत

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने ग्राम रोजगार सहायक को राहत प्रदान की है। इसके अंतर्गत पुन: नियुक्ति दिए जाने का आदेश सुनाया गया। साथ ही क्षतिपूर्ति बतौर 25 प्रतिशत राशि देने के निर्देश दिए गए। याचिकाकर्ता सिवनी निवासी सुनील डेहरिया की ओर से अधिवक्ता सुनंदा केशरवानी, […]

You May Like