बिहार के युवाओं को रोजगार के बदले लाठियां मिल रही हैं, नई पीढ़ी के साथ अन्याय कर रही है राजग सरकार: तेजस्वी यादव

पटना, 21 मई (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि चुनाव के समय युवाओं के लिए बड़े बड़े दावे करने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है और बिहार के युवाओं को नई सरकार में रोजगार के बदले लाठियां मिल रही हैं।

श्री यादव ने कहा कि बिहार की नई पीढ़ी के साथ राजग सरकार अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा सरकार को उनके वादों की याद दिला रहे हैं और राजग सरकार से एक करोड़ नौकरियों के बारे में सवाल कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब उनको सुनने के मूड में नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सुनना तो दूर सरकार अत्याचार पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि टीआरई-4 परीक्षा की मांग कर छात्रों ने कौन सा गुनाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब मांगे जायज हैं, तो बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज क्यों हो रहा है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए लिए करे। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी पार्टी इसके खिलाफ मुहिम चलायेगी।

 

 

Next Post

मौसम की ‘अग्नि’ परीक्षा अभी रहेगी जारी,पूरब में तीन दिन का रेड अलर्ट

Thu May 21 , 2026
लखनऊ, 21 मई (वार्ता) प्रचंड गर्मी और ताप लहरी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पूर्वांचल के लिये मौसम विभाग ने गुरुवार को विशेष […]

You May Like