अकासा एयर के प्लेटफॉर्म पर एप्पल पे से बुकिंग का विकल्प

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग के लिए अब एप्पल पे से भी भुगतान किया जा सकेगा। एयरलाइंस ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एप्पल पे से भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराने वाली वह पहली भारतीय विमान सेवा कंपनी बनी गयी है। यह सुविधा देने के लिए उसने रेजरपे के साथ करार किया है। उसने बताया कि एप्पल पे पर फेस आईडी और टच आईडी के जरिये एक-टैप पर भुगतान की सुविधा है। इस विकल्प का उपयोग कर बुकिंग में लगने वाला समय कम हो सकता है।

अकासा एयर के मुख्य विपणन अधिकारी नारायण टी.वी. ने कहा, “हमारे डिजिटल ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एप्पल पे के साथ एकीकरण एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे दुनिया भर के यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध भुगतान का विकल्प मिलता है।”

Next Post

टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा होंगे कनाडा टीम के कप्तान

Thu Jan 15 , 2026
ओटावा, 15 जनवरी (वार्ता) भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा कनाडा की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में बाजवा ने 133.22 के स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक बनाये हैं। अक्तूबर में कनाडा के सुपर 60 टी-10 टूर्नामेंट में उन्होंने 18 […]

You May Like