100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

मुंबई, 22 जुलाई (वार्ता) यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।’सैयारा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैयारा ‘ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़,तीसरे दिन 37.75 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। अब सैयारा के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे सैयारा ने चौथे दिन 22.5 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म सैयारा ने भारतीय बाजार में 105 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

 

 

Next Post

स्वच्छता कार्यशाला में कर्मियों का सम्मान

Tue Jul 22 , 2025
सीधी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद सीधी को 3 स्टार और ओडीएफ रेटिंग मिलने पर अध्यक्ष काजल वर्मा के निर्देशन में मानस भवन में स्वच्छता कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष वर्मा ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया […]

You May Like

मनोरंजन