चोरों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम गठित

देवसर: जियावन थाना क्षेत्र के दुआरी में गांव में पिछले दो दिन पूर्व 21 जून को तारकेश्वर शुक्ला के घर में लाखों रूपये की हुई चोरी का पुलिस तीसरे दिन भी पता नही कर पाई है। एसपी ने उक्त चोरी के खुलासा के लिए एसआईटी टीम गठित किया है।

गौरतलब है कि 21 जून की रात के समय दुआरी निवासी तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला के घर में अज्ञात चोर घुस कर लाखों रूपये कीमत के सोने-चॉदी के जेवरात एवं 85 हजार रूपये कैश बॉक्स के साथ उठा ले गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज की है। वहीं एसपी ने उक्त चोरी की पतासाजी के लिए एसआईटी गठित किया है।

Next Post

सिंगरौली विकास की तैयारी: बस स्टैंड के लिए बनेगी DPR, स्टेडियम की होगी मरम्मत और लगेंगे LED स्क्रीन

Wed Jun 24 , 2026
सिंगरौली: नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशित किया।आयुक्त ने मानसून […]

You May Like