दिल्ली महिला टीम ने सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी जीती, शिखा कुमार ने जताया गर्व

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) दिल्ली महिला क्रिकेट टीम ने सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पहली बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने बेहतरीन सामूहिक खेल का प्रदर्शन किया।

दिल्ली की ओर से प्रिया पुनिया ने 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि प्रज्ञा रावत ने 46 रन जोड़कर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। गेंदबाज़ी में सोनी यादव, प्रियंका शेषाद्रि और दिशा नागर की सटीक व अनुशासित गेंदबाज़ी के सामने रेलवे महिला क्रिकेट टीम 133 रन पर सिमट गई। इसके बाद दिल्ली ने लक्ष्य 7 विकेट से हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह उपलब्धि दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह महिला सीनियर एकदिवसीय प्रतियोगिता में उसकी पहली चैम्पियनशिप है।

डीडीसीए की उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने इस जीत को वर्षों की मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष रोहन जेटली के नेतृत्व में महिला क्रिकेट के समग्र विकास के लिए डीडीसीए की प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी और यह विजय भविष्य में और बड़ी सफलताओं की मजबूत नींव साबित होगी।

यह ऐतिहासिक सफलता न केवल दिल्ली के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

Next Post

पीएम मित्र टेक्टसटाइल्स पार्क योजना को मिल रही है रफ्तार, विरुधुनगर में 23 निवशकों को भूखंड आवंटित

Sat Feb 28 , 2026
नई दिल्ली, 28 फरवरी 2026 (वार्ता): तमिलनाडु में विरुधुनगर स्थित पीएम मित्र पार्क (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल उद्योग क्षेत्र) योजना के अंतर्गत 23 निवेशकों को कुल 190.44 एकड़ के बराबर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन किये गये। कपड़ा मंत्रालय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि विरुधुनगर […]

You May Like

मनोरंजन