पानी के लिए संघर्ष: दो-दो दिन तक नहीं आ रहा नल, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

विदिशा: करैया खेड़ा स्थित आचार्य कॉलोनी समेत करीब 1 दर्जन इलाकों में जल संकट ने दस्तक दे दी है. टीलाखेड़ी इलाका भी जल संकट से जूझ रहा है. इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रही है. कॉलोनी के रहवासियों को पिछले कई दिनों से नियमित जल सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह अनियमित हो गई है. कई बार दो-दो दिन तक पानी नहीं आता, जिससे घरों में पीने तक के पानी
नियमित नहीं हुई सप्लाई तो करेंगे आंदोलन
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल करैया खेड़ा की किल्लत हो जाती है. मजबूरी में रहवासियों को महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका मासिक खर्च भी बढ़ गया है. कॉलोनी निवासियों के अनुसार टैंकर से मिलने वाला पानी भी हमेशा स्वच्छ नहीं होता, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है. छोटे बच्चों और बुजुगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.
रहवासियों ने कई बार इस
आचार्य कॉलोनी के लोग पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल सप्लाई को नियमित किया जाए और कॉलोनी में स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए.

Next Post

रूठा प्रेमी तो टावर पर चढ़ी प्रेमिका: जतारा में 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे

Mon Apr 13 , 2026
जतारा: क्षेत्र के बैरवार गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने प्रेमी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी पिछले चार दिनों से उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे आहत होकर युवती ने यह कदम […]

You May Like