
मक्सी, मक्सी रेलवे स्टेशन के करीब गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है. घटना रेलवे स्टेशन के भोपाल तरफ स्थित ब्रिज के नीचे हुई. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा बनाया. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.
बताया गया है कि मृतक ने धोती कुर्ता पहन रखा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा घटना को लेकर जांच जारी है.
