खड़गे का बयान राजनीतिक माहौल खराब करने वाला: खंडेलवाल

इंदौर।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने खड़गे की टिप्पणी को गैर-जिम्मेदार और अनुचित बताया है।

इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खड़गे पहले भी कई बार इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़े राष्ट्रीय दल के शीर्ष नेता से संयमित और जिम्मेदार भाषा की उम्मीद की जाती है, लेकिन ऐसे बयान राजनीतिक माहौल को खराब करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व स्तर पर लोकप्रिय नेता हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं भाजपा नेत्री कृष्णा गौर ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी कार्यशैली और भाषा में है। उनके अनुसार, कांग्रेस के नेता अक्सर असंयमित भाषा का इस्तेमाल करते हैं, और खड़गे का हालिया बयान इसका उदाहरण है।

Next Post

सिंधिया से भेंट कर विकास पर मंथन किया सुधीर गुप्ता ने

Wed Apr 22 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली संचार मंत्रालय मे सौजन्य भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। सुधीर गुप्ता ने सिंधिया से शहर विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित ग्वालियर अंचल हेतु संकल्पित विकास एंव जनसरोकार […]

You May Like