पुलिस की आरो स्पा सेंटर पर कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री मिली

रतलाम। अवैध गतिविधियों में लिप्तता की आशंका के चलते न्यू रोड स्थित स्पा सेंटर पर दबिश के दौरान पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी हाथ लगी। पुलिस द्वारा इसकी पुख्ता जांच व पूछताछ के बाद सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

बीती रात न्यू रोड स्थित ओरा थाई स्पा पर अनैतिक गतिविधियों की आशंका के चलते पुलिस टीम में शामिल 3 निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर सहित दर्जन भर पुलिस महिला एवं जवान पहुंचे थे। उन्होंने वहां काम करने वाले स्टॉफ से पूछताछ की। मौके पर 3 लड़कियां काम करती पाई गई। इसके साथ ही स्पा सेंटर के कमरों की चैंकिंग की गई। मेंटेन रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज भी जांचे। टीम के द्वारा पंचनामा भी बनाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री जैसे कुछ टेबलेट तथा कंडोम भी पाए गए है। इसे भी पुलिस ने संज्ञान में लिया है। इसकी पूछताछ कर स्पा संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है। जांच टीम में औद्योगिक थाना प्रभारी ने गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, पार्वती गौड, सब इंस्पेक्टर राजश्री सिसोदिया, साइबर सेल प्रभारी मयंक व्यास, पिंटू विश्वकर्मा, गौरव, राणा प्रताप, जितेंद्र चौधरी, किशन वर्मा, गीतांजलि जोशी सहित बल मौजूद था।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, करेड़ी नाके पर हुआ हादसा 

Tue Aug 19 , 2025
शाजापुर।जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में करेड़ी नाके के पास सोमवार देर रात एक सडक़ हादसा हुआ. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान बाईहेड़ा निवासी राजेंद्र 44 और मानसिंह 46 के रूप […]

You May Like