झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

भैरूंदा। पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार 14 मई को एक व्यक्ति ने थाना भैरूंदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी सुनीता रावत तथा एसडीओपी रोशन कुमार जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने विशेष टीम गठित की. साइबर सेल की सहायता से पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की.

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 30 मई को इंदौर के देवनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग बालिका को बरामद किया. पुलिस ने आरोपी नरवत उईके निवासी ग्राम हबीबनगर, थाना भैरूंदा को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था तथा इंदौर में किराये के मकान में रखकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87 एवं 64(2)(एम) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 का भी इजाफा किया गया. पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने के परिजनों को सौंप दिया.

 

 

Next Post

कुप्पियां-ड्रम में रोक से गहराया डीजल संकट, किसान परेशान

Mon Jun 1 , 2026
भैरुंदा। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच जिले में डीजल संकट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कलेक्टर के निर्देश के बाद पेट्रोल पंपों पर केन और ड्रम में डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. प्रशासन का यह निर्णय भले ही व्यवस्था को नियंत्रित और […]

You May Like