चोरी का वीडियो बनाना पड़ा भारी, बदमाश ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ 

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरी करते युवक का वीडियो बनाना एक महिला को भारी पड़ गया. नाराज आरोपी ने कुछ ही देर बाद महिला के घर में घुसकर लोहे की रॉड से जमकर तोड़फोड़ की और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि ताप्ती परिसर में रहने वाली सीता पति संतोष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके जेठ प्रकाश चौहान के घर से सोनू नामक युवक चोरी-छिपे नल निकाल रहा था. प्रकाश चौहान ने उसे रंगे हाथों पकड़कर समझाइश दी, इसी दौरान सीता ने अपने घर की बालकनी से पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया. वीडियो बनते देख आरोपी मौके से भाग गया. कुछ समय बाद सोनू लोहे की रॉड लेकर सीता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए खिड़की के कांच सहित घर के अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी. उसने चिल्लाते हुए महिला से वीडियो देने और मोबाइल से डिलीट करने को कहा, साथ ही दोबारा वीडियो बनाने पर जान से खत्म करने की धमकी दी. घटना से घबराई महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है.

Next Post

मारपीट-ब्लैकमेलिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Fri Feb 6 , 2026
सतना। सोशल मीहिया के जरिए झांसे में लेकर बुलाना और फिर निवृस्त्र कर वीडियो बनाते हुए ब्लैकमेल कर उगाही करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदनपुर निवासी शिव शंकर गुप्ता उम्र 32 […]

You May Like