
सतना। सोशल मीहिया के जरिए झांसे में लेकर बुलाना और फिर निवृस्त्र कर वीडियो बनाते हुए ब्लैकमेल कर उगाही करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
कोतवाली मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदनपुर निवासी शिव शंकर गुप्ता उम्र 32 वर्ष द्वारा थाने में शिकायत की गई थी. जिसमें उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से मानसी उर्फ गोल्डी नामदेव से हुई थी. मानसी द्वारा मैसेज कर बुलाए जाने पर वह 3 फरवरी को घंटाघर गया था. जहां पर चाय नाश्ते के बहाने मानसी ने शिव शंकर को अपने साथ ले लिया. घूरपुरा स्थित किराए के मकान में ले जाने के बाद विक्की गुप्ता निवासी लटागांव, माचू उर्फ मनोज निवासी न्यू अरकंडी, दुलीचंद निवासी उदयपुर सहित एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंच गए. सभी ने मिलकर शव शंकर के साथ मारपीट करते हुए कपड़े उतार दिए और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए 1 लाख रु की मांग की. जिसके चलते शिव शंकर ने 56 हजार रु ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों गोल्डी उर्फ मानसी नामदेव उम्र 27 वर्ष और विक्की उर्फ विवेक गुप्ता उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
