पत्नी के वियोग में युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाया

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने समय रहते बचा लिया. सोनू जारवाल (उम्र करीब 26–27 वर्ष), जो पढ़ाई में पांचवीं तक ही शिक्षित है, पत्नी के छोड़कर चले जाने से मानसिक तनाव में था. इसी अवसाद में उसने शराब का सेवन कर फांसी लगाने की कोशिश की. थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना के बीट जंजीरा में तैनात निर्मल बघेल और आरक्षक मालवीय तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को फांसी लगाने से पहले ही रोक लिया. पुलिस ने छत से रस्सी उतारकर स्थिति को नियंत्रित किया. बाद में युवक के माता-पिता को मौके पर बुलाकर समझाइश दी गई और उसे समझाकर शांत कराया. इसतरह पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

Next Post

चोरी के मोबाइल खरीद-फरोख्त करने वाले लुटेरे सहित गिरफ्तार 

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। ओमती पुलिस ने दो लुटेरों समेत लूटे गए माल की खरीद-फरोख्त में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झपटे हुये 6 मोबाईल एवं मोबाईल बेचने पर मिले रूपयो में से शेष बचे नगद 2 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों में […]

You May Like