चोरी के मोबाइल खरीद-फरोख्त करने वाले लुटेरे सहित गिरफ्तार 

जबलपुर। ओमती पुलिस ने दो लुटेरों समेत लूटे गए माल की खरीद-फरोख्त में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झपटे हुये 6 मोबाईल एवं मोबाईल बेचने पर मिले रूपयो में से शेष बचे नगद 2 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई है।

पकड़े गए आरोपियों में अदनान अंसारी पिता अकरम अंसारी 21 वर्ष निवासी किलकारी गार्डन के पास थाना हनुमानताल,अमन अंसारी उर्फ समीर मंडा पिता आमीन अंसारी 22 वर्ष निवासी किलकारी गार्डन हनुमानताल, अफजल पिता मो. इकबाल 22 वर्ष निवासी नबाम्बे स्कूल के पास कटरा थाना आधारताल, शानू उर्फ इमरान अंसारी पिता ईरानी अंसारी 20 वर्ष निवासी नूरानी मस्जिद ठक्कर ग्राम हनुमानताल, गुड्डू उर्फ समशाद अंसारी पिता गुलाम मोहम्मद 24 वर्ष निवासी रद्दी चौकी गोहलपुर शामिल हैं।

Next Post

हरपालपुर स्वास्थ्य केंद्र बदहाल: जांच सुविधाओं के अभाव में निजी लैब की शरण में मरीज

Fri Feb 6 , 2026
हरपालपुर। नगर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स -रे मशीन, ब्लड टेस्ट की सुविधा नहीं होने से मरीजों को प्रायवेट क्लीनिक व नौगांव छतरपुर झांसी जाना पड़ता है उल्लेखनीय होगा पूर्व में पीएचसी में ब्लड टेस्ट जांच सुविधा थी,पर लैव टैक्नीशियन का ट्रांसफर होने से ब्लड टेस्ट की सुविधा बेपटरी […]

You May Like