दिल्ली रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई मौतों पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक

भोपाल: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई दुखद दुर्घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं समाज को गहरा आघात पहुंचाती हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Next Post

'नागाबंधम' की रिलीज़ में बचे सिर्फ 30 दिन, तीन जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Wed Jun 3 , 2026
मुंबई, 03 जून (वार्ता) माइथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘नागाबंधम’ की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने एक नया काउंटडाउन पोस्टर जारी कर घोषणा की है कि इसकी वैश्विक रिलीज़ में अब केवल 30 दिन शेष हैं। यह बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर […]

You May Like