‘नागाबंधम’ की रिलीज़ में बचे सिर्फ 30 दिन, तीन जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

मुंबई, 03 जून (वार्ता) माइथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘नागाबंधम’ की रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने एक नया काउंटडाउन पोस्टर जारी कर घोषणा की है कि इसकी वैश्विक रिलीज़ में अब केवल 30 दिन शेष हैं। यह बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल ‘नागाबंधम’ अपनी घोषणा के बाद से लगातार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के टीज़र और पहले गीत ‘नमो रे’ को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 30 दिनों के काउंटडाउन की शुरुआत करते हुए लिखा, “इंतजार अब और छोटा होता जा रहा है। एक महाकाव्य सिनेमाई अनुभव आपके बेहद करीब आ रहा है।

‘नागाबंधम’ 3 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।” हाल ही में जारी टीज़र में एक रहस्यमयी और भव्य दुनिया की झलक दिखाई गई है। फिल्म भारतीय संस्कृति, इतिहास और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है तथा इसमें धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक नामा ने संभाली है। वहीं इसका निर्माण किशोर अन्नापुशेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है। ‘नागाबंधम’ 3 जुलाई 2026 को भव्य पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है।

.....

Next Post

'पेड्डी' के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग

Wed Jun 3 , 2026
मुंबई, 03 जून (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण को अपनी आगामी फिल्म पेड्डी में वास्तविकता और प्रामाणिकता को पर्दे पर उतारने की प्रतिबद्धता भारी पड़ गई। निर्देशक बुच्ची बाबू सना की आगामी फिल्म की दमदार कुश्ती वाले दृश्यों की शूटिंग के दौरान अभिनेता को कई चोटें आईं, […]

You May Like