बेटे ने मां को पत्थर से कुचला, मौत हुई

: जिले में जमीन के लिए बेटे ने मां की हत्या कर दी। जिगना थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर में एक बेटे ने अपनी ही मां की नुकीले पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के दबाव में मां से जमीन अपने नाम कराना चाहता था। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतका मिथिला पाल पत्नी महेश पाल निवासी विजयपुर में रहती थी। महिला का छोटा बेटा अरविंद पाल जमीन नाम कराने के लिए मां से विवाद कर रहा था। गुस्से में इनकार करने पर उसने मां को नुकीले पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर मेन रोड से हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब रात करीब 8 बजे महिला का भतीजा सुरेंद्र पाल दतिया से मजदूरी कर गांव लौटा। उसने घर के अंदर से बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी। बाहर आरोपी अरविंद खड़ा था। जब उससे बच्चे के रोने का कारण पूछा गया तो आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा और फिर वहां से चला गया। घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था।संदेह होने पर सुरेंद्र ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो खून से सनी हालत में मिथिला पाल का शव पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया।

Next Post

नकल प्रकरण पाए जाने पर केन्द्राध्यक्ष के विरूद्ध की जाएगी कार्यवाही: कमिश्नर

Fri Feb 13 , 2026
रीवा:कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने शिक्षा तथा ट्रायबल विभाग के कार्यों की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का शाला में प्रवेश करायें. शिक्षा पोर्टल के डाक बाक्स में शाला त्यागी […]

You May Like