स्वच्छता में नंबर 1 पर आने का दावा साबित हो रहा खोखला

जबलपुर: शहर की व्यापारिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र गुरंदी बाजार व मछली मार्केर्ट का इलाका इन दिनों कचरों के ढेर और गंदगी से बजबजाता नजर आ रहा है। कहीं मुख्य सड़क पर कचरे का ढेर लगा हुआ है तो कहीं संकरी गलियों में झाडू तक नहीं लगी है तो कहीं नालियां चोक पड़ी हुईं हैं। स्थानीय व्यापारियों की माने तो नगर निगम के सफाई अमले को कई बार शिकायत करने के बाद भी हालात जस की तस हैं।

ऐसे में शहर को स्वच्छता में नंबर एक पर लाने का जिम्मेदारों का दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इलाके की नालियां पिछले लंबे समय से साफ नहीं हुईं हैं जिस कारण गंदगी अब ऊपर दिखने लगी है। जानकारी के अनुसार गुरंदी बाजार की संकरी गलियों से काफी समय से कचरा नहीं उठा है, गुरंदी मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर जमा हुआ है ।
बारिश में जलभराव का बढ़ा खतरा
वहीं वर्षाकाल में जलभराव व जलप्लावन के खतरा मंडराने लगा है। गुरंदी क्षेत्र की संकरी गलियों में सफाई व्यवयस्था ने दम तोड़ दिया है। गुरंदी क्षेत्र में मछली बाजार के आसपास नाली नालों व सड़क पर अटा कचरा बाजार आने वाले ग्राहकों की परेशानी बढ़ा रहा है। चूकि गुरंदी बाजार मे बास बल्लियों व मुकादमगंज क्षेत्र में किराना का थोक कारोबार संचालित होता है लिहाजा क्षेत्र मे चौतरफा लगे गंदगी से अंबार से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

एक ओर शहर क स्वच्छता की दौड़ मे लाने शहर का कोना कोना चमकाया जा रहा है वहीं व्यापारिक क्षेत्र गुरंदी में किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय व्यापारी राजू, मोहन, रवि सहित अन्य ने नवभारत से कहा है कि समय रहते नगर निगम के जिम्मेदार नहीं जागे तो बारिश के समय गुरंदी का इलाका जलभराव से पूरा पैक हो जाएगा जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा।

Next Post

बीच सड़क पर टंगे नेताओं के फ्लैक्स कहीं बन ना जाएं दुर्घटना की वजह

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर: पुराने बस स्टैंड तीन पत्ती के पास सोमवार दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब तेज हवा में बीच सड़क में रखा हुआ नेताओं का लोहे की रॉड वाला फ्लैक्स अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि ये फ्लैक्स किसी राहगीर के ऊपर नहीं […]

You May Like