बीच सड़क पर टंगे नेताओं के फ्लैक्स कहीं बन ना जाएं दुर्घटना की वजह

जबलपुर: पुराने बस स्टैंड तीन पत्ती के पास सोमवार दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब तेज हवा में बीच सड़क में रखा हुआ नेताओं का लोहे की रॉड वाला फ्लैक्स अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि ये फ्लैक्स किसी राहगीर के ऊपर नहीं गिरा नहीं तो किसी बड़ी सड़क दुर्घटना से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता था। इस घटनाक्रम ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल ये खड़े किए कि बीच सड़क पर निगम मुख्यालय से कुछ दूरी पर नेताओं के टंगे फ्लैक्स व्यवस्थित क्यों नहीं गए।

उधर जानकारों का कहना है कि नगर निगम के अमले को अभी शहर के अवैध अतिक्रमण नजर आ रहे हैं उसके अलावा शहर के कई इलाकों में टंगे हुए ऐसे बड़े बड़े फ्लैक्स, होर्डिंग्स नजर नही आ रही है। इस संबंध में राहगीर अविनाश ने नवभारत को बताया कि वह रास्ते से गुजर रहा था तभी पुराने बस स्टैंड तीन पत्ती के पास बीच सड़क के टंगा नेताओं का फ्लैक्स सड़क पर गिर गया जिसके बाद उसने अपना वाहन रोका और फ्लैक्स को उठाकर किनारे रखा।
जिम्मेदारों ने अभी तक नहीं उठाया जिम्मा
विदित हो कि इसके पहले भी शास्त्री ब्रिज में ऊपर टंगे हुए कई फ्लैक्स तेज आंधी तूफान में अचानक नीचे सड़क पर आकर गिर गए थे। बावजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा इस तरह के खतरनाक होर्डिंग्स, फ्लैक्स को व्यवस्थित करने का जिम्मा नहीं उठाया गया है। इससे ये तो स्पष्ट नजर आ रहा है कि निगम का अमला खुद शहर में किसी बड़ी दुर्घटना को अपनी लापरवाही से आमंत्रित कर रहा है।

Next Post

आउटसोर्स कर्मचारियों के हक में आगे आये विधायक, उप मुख्यमंत्री ने राशि डलवाने किया निर्देशित

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर: जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल सहित जिले के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हक के लिए जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ल से सोमवार को भोपाल में भेंट की एवं कर्मचारियों से जुड़े विषय को रखा,जिस पर […]

You May Like