आउटसोर्स कर्मचारियों के हक में आगे आये विधायक, उप मुख्यमंत्री ने राशि डलवाने किया निर्देशित

जबलपुर: जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल सहित जिले के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हक के लिए जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ल से सोमवार को भोपाल में भेंट की एवं कर्मचारियों से जुड़े विषय को रखा,जिस पर मंत्री ने त्वरित रूप से इस विषय को संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों के खातों में राशि डलवाने को लेकर निर्देशित किया।

इस संबंध में जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में कार्यरत हमारे आउटसोर्स कर्मचारियों की रुकी हुई वेतन का मामला लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से भेंट कर कर्मचारियों की आर्थिक तंगी व परेशानियों से अवगत कराया। विधायक के अनुसार उनके आग्रह को बेहद संवेदनशीलता से सुनते हुए मंत्री ने तत्काल अधिकारियों को कर्मचारियों के खातों में राशि डलवाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Next Post

फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में की गई बेतहाशा वृद्धि और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस हंगामेदार प्रदर्शन के दौरान कैंपस में भारी तनाव की स्थिति बनी रही। करीब […]

You May Like