फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में की गई बेतहाशा वृद्धि और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस हंगामेदार प्रदर्शन के दौरान कैंपस में भारी तनाव की स्थिति बनी रही। करीब ढाई घंटे तक चले इस प्रदर्शन में जब विश्वविद्यालय का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंचा तो छात्रों की अनदेखी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुलपति के वाहन पर ज्ञापन चस्पा कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान ज्ञापन चिपकाने को लेकर हृस्ढ्ढ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में व्याप्त गंदगी और अनियमितताओं को दर्शाने के लिए हाथों में ‘फीस वृद्धि वापस लोÓ, ‘छात्रों का शोषण बंद करोÓ और काकरोच के पोस्टर लिए हुए थे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन सामान्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस लगातार बढ़ाकर छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है।
7 दिनों का दिया अल्टीमेटम
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर 7 दिन में फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव एजाज अंसारी,प्रतीक गौतम,शफी खान, राहुल यादव,अंकित शुक्ला,वकार खान,अंकित कोरी सहित अन्य शामिल रहे।

Next Post

जबलपुर नगर निगम को मिला 'शासन से प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्ड

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर:नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण समाधान करने में जबलपुर नगर निगम ने पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के प्रकरणों का नागरिकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ निराकरण करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए जबलपुर नगर निगम को ‘शासन द्वारा प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्डÓ दिया […]

You May Like