विश्वास व सत्येंद्र ने उपाध्यक्ष पद पर हासिल किए भारी मत

जबलपुर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव में अधिवक्ता विश्वास पलिया व अधिवक्ता सत्येंद्र ज्योतिषी ने क्रमश: 641 व 554 मत हासिल किए। इस तरह उनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन लगभग तय हो गया। जबकि महिला उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुषमा पांडे व अनुराधा तिवारी ने क्रमश: 729 व 723 मत प्राप्त किए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ ने बताया कि इन पदों के मतपत्र दूसरे पदों से संबंधित मतपेटियों में भी जमा हो गए हैं। इसलिए जब संपूर्ण मतगणना हो जाएगी, तब विजेताओं के नाम अधिकृत रूप से घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी हिमांशु तिवारी, सुधाकरमणि पटेल, एटी फरीदी, राजकमल चतुर्वेदी, आशीष श्रीवास्तव, नितिन गुप्ता, राकेश तिवारी, मनीष जैन, वंदना श्रोती और सुशील अग्रवाल के अलावा पर्यवेक्षक अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय का मार्गदर्शन मिल रहा है।

Next Post

परिवार चाहता था डॉक्टर बने रणदीप हुड्डा, बन गए बॉलीवुड स्टार, कार धोकर कमाते थे पैसे, आज जीते हैं आलीशान लाइफ

Thu Aug 20 , 2026
मुंबई, रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले ऑस्ट्रेलिया में वेटर और टैक्सी ड्राइवर तक का काम किया। मानसून वेडिंग से फिल्मी सफर शुरू करने वाले रणदीप को डी से पहचान मिली। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ […]

You May Like