दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगभग पूरे दिन गिरावट में रहे हालांकि बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 113.61 अंक (0.15 प्रतिशत) की बढ़त में 78,079.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 40.10 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 24,395.85 अंक पर रहा। वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक टूट गये। एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर करीब तीन प्रतिशत और एनटीपीसी का दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बीईएल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा के शेयरों में भी तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान में रहे।

.....

Next Post

देश की सामूहिक स्मृति के संरक्षक और भविष्य की कल्पना के सृजक हैं कलाकार: मुर्मु

Thu Aug 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को यहां देश के प्रतिष्ठित कलाकारों को वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए और कहा कि भारतीय परंपरा के वाहक ये कलाकार देश की सामूहिक स्मृति के संरक्षक और […]

You May Like