शिवाय अपहरण में फरार आरोपी को शनिचरा मंदिर रोड से किया गिरफ्तार

ग्वालियर: सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने स्कूल जाते समय 6 साल के बालक शिवाय का मोटर साइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा विभिन्न पुलिस टीमों को लगाया गया। वांछित फरार एक आरोपी ग्राम चक रायसाहब का पुरा महाराजपुरा की तरफ देखा गया।

सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से एएसपी सुमन गुर्जर को थाना मुरार पुलिस की टीम भेजाकर फरार आरोपी की गिरफ्तार करने कहा गया।मुखविर द्वारा बताये गये स्थान चकरायसाहब का पुरा से शनिचरा मार्ग के बीच में बताये हुलिया को एक संदिग्ध मिला जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा लिया गया। पकड़े गये आरोपी को नाम व पता पूछने पर उसने ग्राम चुरैला नूराबाद जिला मुरैना का होना बताया।

Next Post

बोर्ड परीक्षाओं का आगाज आज से, ग्वालियर चम्बल अंचल में ढाई लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे

Mon Feb 24 , 2025
ग्वालियर: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज कल 25 फरवरी से होने वाला है। सरकार के साथ जिला प्रशासन पुलिस बल और शिक्षा विभाग परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। पहली बार अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। हालांकि सभी परीक्षा केदो पर सीसीटीवी […]

You May Like