ब्यावरा: प्रायः सड़क वाहन, राहगीरों के आवागमन के लिए होती है, सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण, व्यवधान घातक होता है. किंतु इन सब से एक कदम आगे यदि सड़क के बीच विद्युत पोल लगे हो तो फिर किसी भी संभावित खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है.ऐसे ही हालात नगर में कई जगह देखे जा सकते है. राजगढ़ रोड पर स्थानीय मुक्तिधाम मार्ग सहित अन्य जगह पर बीच सड़क पर विद्युत पोल खड़े हुए है. वाहनों के टकराने का डर बना रहता है.
इतने गंभीर हालातों की भी अनदेखी बनी हुई है.गौरतलब है कि स्थानीय राजगढ़ रोड पर श्री राधाकृष्ण मंदिर के सामने से मुक्तिधाम के लिए मार्ग जाता है. यह मार्ग कई रहवासी क्षेत्र कॉलोनियों का मुख्य मार्ग है वहीं बायपास व कई ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले भी इसी रास्ते से आते-जाते है लेकिन इस मार्ग पर आबकारी कार्यालय, पानी टंकी, श्रीराधाकृष्ण मंदिर के सामने सहित चार-पांच विद्युत पोल रोड के मध्य होने से वाहनों के टकराने का जोखिम बना रहता है. कुछ वाहन चालक पोल से टकरा भी चुके है.
अंधेरे में नजर नहीं आते हैं पोल
दिन में एक नजर दिखाई देने पर वाहन चालक इन पोल से अंधेरा होने पर यह पोल जानलेवा बचकर निकल जाते हैं, किंतु साबित हो सकते है. इस मार्ग पर अंधेरा भी पसरा रहता है. समय रहते यदि पोल को साइड में शिफ्ट नहीं किया गया तो कोई अनहोनी घट सकती है.
नया ने कहा विद्युत विभाग ने नहीं दिया स्टीमेट बनाकर
इस संबंध में नपा का कहना है कि मुक्तिधाम मार्ग पर सीसी रोड बनाने के दौरान ही एक प्रपोजल बनाकर पोल साइड में शिफ्ट करने विद्युत विभाग को दिया था. किंतु विभाग द्वारा स्टीमेट बनाकर नहीं दिया गया. विद्युत विभाग द्वारा रोड के साइड में ही पोल शिफ्टिंग की जाती है. नवीन सड़क निर्माण के दौरान रोड की लम्बाई चौड़ाई बढ़ाने पर यह पोल रोड के बीच में आ गये. नपा द्वारा पोल को साइड में शिफ्टिंग करने विभाग के पास यदि प्रपोजल आता है तो इसका स्टीमेट बनाकर दे दिया जाएगा. पोल शिफ्टिंग में आने वाले खर्च का वहन नपा को ही करना होगा.
