दुबई, 20 फरवरी (वार्ता) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने रूस के करेन खाचानोव को हराकर कतर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। विश्व के नंबर वन अल्काराज ने गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए खाचानोव पर 6-7 (3/7), 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। अल्काराज अब सेमीफाइनल में रूस के एंड्री रुबलेव से भिड़ेंगे। मैच के बाद अल्काराज ने कहा, “यह वास्तव में एक बहुत ही करीबी और कड़ा मुकाबला था। मुझे लगता है कि करेन शानदार खेल रहा था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे भी अवसर मिलेगा। पहले सेट में मैं उनका फायदा नहीं उठा पाया इसलिए अब आगे बढ़ते रहने और संघर्ष जारी रखने का समय था।”
Next Post
न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा की
Fri Feb 20 , 2026
वेलिंगटन, 20 फरवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सफेद गेंद सीरीज के लिए स्टार ऑल-राउंडर मेली केर की अगुवाई में 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने हैमिल्टन में 25 फरवरी से शुरु होने वाली छह मैचों की सफेद गेंद सीरीज (तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय) […]

You May Like
-
2 years ago
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके
-
4 months ago
लाठी से पीट-पीटकर श्वान के बच्चे की हत्या
