न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा की

वेलिंगटन, 20 फरवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सफेद गेंद सीरीज के लिए स्टार ऑल-राउंडर मेली केर की अगुवाई में 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने हैमिल्टन में 25 फरवरी से शुरु होने वाली छह मैचों की सफेद गेंद सीरीज (तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय) के लिए अनकैप्ड जोड़ी नेन्सी पटेल और केली नाइट को बुला को टीम में बुलाया गया है। वहीं अनुभवी ओपनर सूजी बेट्स, स्पिनर एडेन कार्सन और पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन को टीम नहीं शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयर ने टीम को लेकर कहा, “नेन्सी और केली दोनों ने पिछले 12-18 महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें यह मौका मिलना वाकई खुशी की बात है। नेन्सी ने बल्ले और गेंद से अपनी वैल्यू दिखाई है, और एडेन के न होने पर हम उसे मेली (केर) के साथ एक फ्रंटलाइन स्पिन ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। केली का भविष्य उज्ज्वल है। वह एक संभावित फ्रंटलाइन सीम ऑप्शन के रूप में उभरी है जो अगले लेवल पर अपनी स्किल्स को टेस्ट करने के लिए तैयार है।” न्यूजीलैंड महिला टीम: फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (केवल टी-20), जेस केर, मेली केर, केली नाइट (केवल टी-20), एम्मा मैकलियोड (केवल एकदिवसीय), रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, मौली पेनफोल्ड (केवल एकदिवसीय) जॉर्जिया प्लिमर और इजी शार्प।

Next Post

अफगानिस्तान में पत्नियों और बच्चों की पिटाई की अनुमति देने वाला कानून लागू

Fri Feb 20 , 2026
काबुल 20 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का नया कानून पत्नियों और अपने बच्चों की पिटाई की अनुमति देता है बशर्ते कि इस पिटाई के कारण हड्डियां नहीं टूटें और खुले जख्म नहीं हों। ‘दे महाकुमु जज़ाई उसूलनामा’ नामक 90 पन्नों के इस आपराधिक प्रक्रिया संहिता को तालिबान के […]

You May Like