कलेक्टर ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए प्रभावी निर्देश

सीधी :कलेक्टर विकास मिश्रा ने कुसमी विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपलब्धि में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर निरंतर समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जनपद सभागार कुसमी में आयोजित प्राचार्यों एवं जन शिक्षकों की समीक्षा बैठक में उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धि और विभिन्न शासकीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। कलेक्टर ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति और एफएलएन कक्षाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों के बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कक्षा 1 से 12 तक पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार के पद पंचायत कुजली लिए विद्यालयवार प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके विद्यालय में प्रवेश नहीं लेने के कारणों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति वितरण तथा अपार आईडी निर्माण की प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने सभी पात्र लोगों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने क्रियाशील शौंचालय, विद्यालय भवन, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की संख्या और उनकी तैयारी की स्थिति की जानकारी लेते हुए आगामी भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एसडीएम सागर जैन, सहायक परियोजना प्रशासक पीके पाण्डेय, बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, बीईओ, सभी संबंधित प्राचार्य, जन शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

विंध्य में जोर पकड़ेगा हिंद में सिंध अभियान

Mon Sep 21 , 2026
सतना: भारत में सिंध राज्य की मांग को लेकर सिंधी कम्युनिटी ऑफ इंडिया ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी हिंद में सिंध जन जागरण अभियान को विंध्य में गति देने के लिए विंध्य सिंधु महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सतना में आयोजित की गई.बैठक में अभियान के विस्तार […]

You May Like