विंध्य में जोर पकड़ेगा हिंद में सिंध अभियान

सतना: भारत में सिंध राज्य की मांग को लेकर सिंधी कम्युनिटी ऑफ इंडिया ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी हिंद में सिंध जन जागरण अभियान को विंध्य में गति देने के लिए विंध्य सिंधु महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सतना में आयोजित की गई.बैठक में अभियान के विस्तार जनसंपर्क एवं समाज में व्यापक जागरुकता प्रचार प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करने के बाद बैठक में उपस्थित कोर कमेटी के सदस्यों और समाज के लोगों ने अपनी बात रखनी शुरु की.

चर्चा के दौरान इस बात को सामने रखा गया कि हिंद में सिंध केवल एक मांग नहीं बल्कि करोड़ों सिंधियों की भावनाओं, अस्मिता, संस्कृ़ति और भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संकल्प है. लिहाजा यह अभियान सिंधी समाज की पहचान, भाषा, संस्कृति और एतिहासिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है. इसके माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक विषय की जानकारी पहुंचाने, जागरुकता बढ़ाने और व्यापक जनसमर्थन जुटाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. बैठक का संचालन कन्हैयालाल कामदार द्वारा किया गया और दिलीप ङ्क्षजदवानी ने आभार व्यक्त किया.
महासंघ ने लिया संकल्प
आयोजित बैठक में विंध्य सिंधु महासंघ ने संकल्प लिया कि अभियान को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठित और सार्थक प्रयास किए जाएंगे. जिसके अंतर्गत अगले रविवार को पुन: एक बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें विशेष आमंत्रित अतिथि सेवानिवृत्त कमिश्रर राजाराम भगनानी और मुहिम के राष्ट्रीय संयोजक किशोर ग्रिगलानी सहित रीवा, सीधी, मैहर, नागौद, जैतवारा क्षेत्र के संस्था के पदाधिकारी व समाज के लोग सम्मिलित होंगे.

Next Post

सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज; शूटिंग में आए तीन मेडल

Mon Sep 21 , 2026
आइची नागोया, भारत ने पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम में सिल्वर जीता। महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा […]

You May Like