एसपी धर्मराज मीना ने जनसुनवाई में सुनीं 65 से अधिक शिकायतें

मुरैना: पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुरैना स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से 65 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों में पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी प्रकरण, जमीनी विवाद, आपसी विवाद, संपत्ति संबंधी शिकायतें तथा अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याएं शामिल रहीं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को विस्तार से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय सिंह भदौरिया सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए भी संबंधित थाना प्रभारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा आवेदकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

Next Post

समर कैंप में बच्चों ने सीखी रचनात्मक गतिविधि

Wed Jun 3 , 2026
बुधनी। सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन किया गया. प्राचार्य सुधा सालोमन एवं समर कैंप प्रभारी अनुपमा दुबे के नेतृत्व में संचालित इस कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. समर कैंप के दौरान प्रतिदिन थीम आधारित कार्यक्रम […]

You May Like