कटंगी में बनेगा अस्पताल, मार्च 2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म

बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटंगी में आयोजित सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मार्च 2026 तक लाल सलाम को आखरी सलाम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कोई हाथ खाली नहीं है, हर हाथ काम कर रहा है और अपने जीवन को संवारने की ताकत रखता है।

सीएम ने चिन्नौर के चावल की खुशबू की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की पहचान इसी तरह की खासियतों से बनती है। उन्होंने गौमाता की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे यहां गौहत्या असंभव है, इस पर पूर्ण प्रतिबंध है और जो कोई गौमाता को परेशान करता है, उसे जेल भेजा जाता है। सरकार ने कई गोवंश तस्करी करने वाले वाहनों को जप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जनता को कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि कटंगी में नया अस्पताल बनेगा, नवेगांव टेकारी का शासकीय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी में अपग्रेड होगा, कटंगी–सिवनी मार्ग (एसएच-54) पर खिड़कीघाट में उच्च स्तरीय पुल बनेगा, कटोरी से भोरगढ़ बाजार चौक तक का पंचायत मार्ग बड़े मार्गों से जोड़ा जाएगा और चेनाई नदी पर नई पुलिया बनाई जाएगी।

Next Post

बीएचईएल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

Wed Sep 24 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में प्रशासनिक भवन में एक सादे समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रचार एवं जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक विनोदानंद झा, आठ पर्यवेक्षक और एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं संयंत्र प्रमुख […]

You May Like