ग्वालियर: घाटीगांव ब्लॉक के रियासतकालीन हिम्मतगढ़ बांध के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पत्र लेकर भाजपा नेता बांके बिहारी जोशी ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से भेंट की।एडवोकेट बांके बिहारी जोशी ने दो माह पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिल्ली उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था जिसमें एडवोकेट जोशी ने ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक के हिम्मतगढ़ और बनवार के बीच स्थित रियासतकालीन हिम्मतगढ़ बांध के जीर्णोद्वार एवं सुदृढ़ीकरण की मांग की थी
जिस पर सिंधिया ने जोशी को आश्वाशन दिया था और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सिलावट को पत्र लिखकर निरीक्षण करवाकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। एडवोकेट जोशी ने भोपाल पहुंचकर जल संसाधन मंत्री सिलावट से मिलकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की जिस पर मंत्री ने प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर फाइल तैयार करने के निर्देश दिए है।
जोशी ने जल संसाधन विभाग भोपाल के बड़े अधिकारियों से भी मुलाकात की। जोशी ने बताया कि दो वर्ष से अच्छी बारिश हो रही है। तालाव में पानी पहुंचता है लेकिन कच्ची मिट्टी से बनी तालाब की बाउंड्री जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से पानी पूरा निकल जाता है, तालाब में और तालाब की बाउंड्री पर बड़े बड़े पेड़ जंगल उग आए है, पूरी तरह देखरेख नहीं हो पा रही है।
