बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर 5.44 लाख की धोखाधड़ी

जबलपुर: रांझी में एक दिव्यांग व्यक्ति को बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अनुप विहार, गौर तिलहरी निवासी 49 वर्षीय चैतन्य चोपड़ा चिकन की दुकान चलाते हैं, वर्ष 2025 में एक ट्रक दुर्घटना में उसने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे। इस स्थाई विकलांगता के बाद, आरोपी अमित कुमार लंब ने उन्हें गुमराह किया। चैतन्य का अवीवा इंश्योरेंस कंपनी से 50 लाख का टर्म लाइफ इंश्योरेंस था, जो केवल मृत्यु पर लाभ देता था। इसके बावजूद, अमित ने दावा किया कि वह विकलांगता पर भी क्लेम दिलवा देगा।
किस्त-दर-किस्त हड़पी रकम
क्लेम दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। झांसे में आकर चैतन्य ने अप्रैल 2025: 2.50 लाख रुपये नगद दिए। मई 2025 में 1.50 लाख रुपये नगद दिए। जुलाई 2025 में 1 लाख रुपये नगद और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 44,075 रुपये दिए। पीड़ित ने कुल 5,44,075 रुपये आरोपी को सौंप दिए। यह लेनदेन पीड़ित की दुकान और घर पर हुआ, जिसके गवाह उनके परिजन और दोस्त भी हैं।
वादे से मुकरा और घर छोड़कर भागा
जब क्लेम की राशि नहीं मिली, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी ने 10 अगस्त 2025 तक पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन उसके बाद वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह घर छोड़कर कहीं चला गया है। थक-हारकर पीड़ित ने अब रांझी थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

Next Post

दिल दहला देने वाली वारदात: शादी से लौटे परिवार के मटकों में घोला सल्फास, महिला की हालत गंभीर

Thu Feb 26 , 2026
गुना: जिले के ग्राम डोंगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूरे परिवार को खत्म करने की कथित तौर पर साजिश रची गई। घटना उस समय हुई जब केदार सिंह धाकड़ का परिवार रुठियाई में आयोजित एक शादी समारोह से […]

You May Like