
सीधी।कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद द्वारा आदेश जारी कर जिला अस्पताल सीधी में ग्राम कोलदहा की प्रसूता श्रीमती पूजा केवट पत्नी गणेश केवट की दिनांक 05 अगस्त 2025 को ऑपरेशन उपरांत मृत्यु संबंधी कारणो की जांच के लिए 03 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।जारी आदेशानुसार नीलेश शर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोपदबनास जिला सीधी समिति के अध्यक्ष होगे। डॉ. एस.बी. अवधिया संयुक्त संचालक कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग एवं डॉ. ज्ञानेश मिश्रा उप संचालक कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा संभाग समिति के सदस्य होगे। उपरोक्त समिति को निर्देशित किया गया है कि तत्काल जांच कर तथ्यात्मक अभिमत सहित प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करें।
