चीनी, चावल नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

यी दिल्ली,  घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल में भी नरमी रही। वहीं, गेहूं की कीमत गत दिवस के स्तर पर पड़ी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 25 रुपये घटकर 5,541 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ सात रुपये महंगा होकर 5,976 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 22 पैसे घटकर 60.31 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये टूटकर 4,143 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं 2,859 रुपये प्रति क्विंटल के गत दिवस के स्तर पर लगभग स्थिर रहा। आटे में भी टिकाव देखा गया। दाल-दलहनों में मिश्रित रुख रहा। उड़द दाल की औसत कीमत 11 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। तुअर दाल 13 रुपये महंगी हुई। चना दाल और मूंग दाल के भाव तीन-तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। मसूर दाल की औसत कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही स्थिर रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा नौ रिंगिट गिरकर 4,967 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.21 प्रतिशत फिसलकर 70.55 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में आज सरसों तेल की औसत कीमत 18 रुपये और सोया तेल की 12 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। वनस्पति का भाव 51 रुपये और मूंगफली तेल का 28 रुपये बढ़ गया। पाम ऑयल 24 रुपये और सूरजमुखी तेल तीन रुपये महंगा हुआ।

Next Post

मैहर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मां शारदा के किए दर्शन-पूजन

Wed Sep 9 , 2026
मैहर। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने मां शारदा देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति ने मंत्री जी का सम्मान किया। कार्यक्रम में कमलेश सुहाने, भगवती पांडेय, संतोष […]

You May Like