चैन स्नेचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

सतना : बेटी को स्कूल छोडऩे के लिए निकली महिला को डरा धमकाकर पर्स लूट लिए जाने की सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी युवकों को दबोच लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है. वहीं फरार तीसरे साथी की तलाश की जा रही है.नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के आईपी नगर पतेरी गली नं. 4 की निवासी 38 वर्षीय महिला श्रीमती कविता सिंह शुक्रवार की सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे के लिए गई थीं. जहां से वापस लौटने के दौरान सुबह के तकरीबन साढ़े 7 बजे जैसे ही वे बालाजी किराना स्टोर पतेरी के सामने पहुंचीं.

वैसे ही काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक अचानक वहां आ धमके. युवकों ने महिला को डरा धमकाकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकले. महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की. घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश£ेषण करने पर दो आरोपियों की चिंहित किया गया. जिन्हें फौरन हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की गई.

हलांकि शुरु में दोनों युवकों ने पुलिस को इधर उधर घुमाने का प्रयास किया. लेकिन जब मनोवैज्ञानिक तरीके से दोनों से अलग अलग पूछताछ की गई तो उन्होंने पर्स छीनने की घटनास्वीकार कर ली. आरोपियों की तस्दीक पर घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक के साथ नकद रुपए बरामद कर लिए गए. सीएसपी के अनुसार गोपाल उर्फ राधे वंशकार 20 वर्ष निवासी बसोर बस्ती नारायण तालाब और कुंदन वंशकार 20 व र्ष निवासी बसोर बस्ती संग्राम कालोनी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा अब घटना में शामिल तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है

Next Post

माउंट मुकुट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, अब 2027 में एवरेस्ट चढ़ाई की तैयारी

Mon Oct 12 , 2026
देहरादून, 12 अक्टूबर। भारतीय तटरक्षक बल की 17 सदस्यीय पर्वतारोहण टीम ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट का सफल आरोहण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में आयोजित समारोह में विजयी टीम का भव्य स्वागत […]

You May Like

Play sound