
झाबुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के झाबुआ आगमन पर भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा गया। भाभरा (आलीराजपुर) दौरे के दौरान दत्तीगांव टोल नाके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने होटल मिडवे स्ट्रीट पर भोजन किया। साथ ही स्थानीय नेताओं से संक्षिप्त चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रानापुर पहुंचा। जहां पर भी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद सीधे मुख्यमंत्री मोहन यादव भाबरा पहुंचे। स्वागत के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कलसिंह भाबोर, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर आदि उपस्थित रहे।
यूसीसी बिल लागू करने पर जिला भाजपा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया -प्रदेश में यूसीसी बिल मोहन सरकार द्वारा लागू करने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। उसी को देखते हुए भारत जनता पार्टी जिला झाबुआ संगठन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश दातला, जिला मंत्री दीपेश बबलू सकलेचा आदि उपस्थित थे।
