दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान पीआईयू विभाग के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज निर्माण एजेंसी के ठेकेदार प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.कलेक्टर ने कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने और निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए, ताकि मेडिकल कॉलेज का लाभ जल्द से जल्द आमजन को मिल सके.
