
जबलपुर। मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर में तूफान और स्विफ्ट में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक नैनीताल में तूफान क्रमांक एमपी 20 जेडबी 4598 और स्विफ्ट क्रमांक एमपी 20 जेड एन 2557 के बीच टक्कर हुई, प्रारंभिक जांच में लापरवाही स्विफ्ट चालक की सामने आई है जो गलत दिशा से आ रही थी, हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है।
