सतना: सतना-चित्रकूट मार्ग में चितहरा मोड़ के समीप बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार देर शाम सतना की ओर से जा रही तेज गति कार ने बाइक सवारों को चितहरा मोड़ के पास इतनी जोरदार ठोकर मारी की दोनों सबारी हवा में उड़ गए. बाद में दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस थाना प्रभारी आदित्यनारायण धुर्वे के नेतृत्व मे मौके पर पहुंची मृतकों को मझगवां के सामुदायिक चिकित्सालय में घटना स्थल से भेज दिया गया है. इस घटना की विस्तृत जानकारी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुई थी फिर भी यह बताया गया है कि मृतक दोनों बाइक सवार आसपास के ही क्षेत्र के हो सकते हैं. देर रात मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान प्रमोद सिंह पिता लेखन सिंह एवं मोहित सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी पुराने खेर चितहरा के रूप में की गई है. दोनों मृतक ग्राम कठौता में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रह थे. तभी सामने से आ रही कार से टकरा गई और इस हादसे में दोनों की मौत हो गई.
