चलती ट्रेन में पर्स झपटकर भागे बदमाश

सतना: मुंबई से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 12322 में सतना स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया।कोच B3 की बर्थ नंबर 71 और 72 पर यात्रा कर रहे शाहरुख खान और फरहाना खान के साथ लूटपाट की वारदात हुई। एक अज्ञात लुटेरे ने उनका पर्स, जिसमें पासपोर्ट, 15,000 रुपये नकद और सोने की चेन थी, छीन लिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी, यात्रियों का कहना था कि तत्काल मौके पर न तो रेलवे सुरक्षा बल और न ही जीआरपी मौके पर पहुंची। घटना के चलते एक ओर जहां यात्रियों में आक्रोश और डर व्याप्त हो गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

HC: TI को सजा 1000 पौधे लगाओ, हर महीने फोटो और GPS लोकेशन दें

Fri Jun 27 , 2025
सतना: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सतना जिले के कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी को सजा के तौर पर 1000 फलदार पौधे लगाने का आदेश दिया है। नाबालिग से दुराचार के गंभीर मामले में कोर्ट के आदेश का समय पर पालन न करने की वजह से […]

You May Like